बैंक ने दी जानकारी-SBI ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि इस बैंक अकाउंट का नाम इंस्टा सेविंग्स बैंक अकाउंट है। इसे घर बैठे कोई भी खुलवा सकता है। इसमें मिनिमम बैंलेंस नहीं होने पर बैंक कोई चार्ज भी नहीं वसूलेगा। बता दें बैंक के मौजूदा कस्टमर ये अकांउट नहीं खोल सकते। ब्रांच ट्रान्जैक्शन की सुविधा नहीं।
एसबीआई RuPay ATM-cum-डेबिट कार्ड भी मिलेगा
बता दें बैंक खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड होना अनिवार्य है। बैंक खाता खोलने वक्त नॉमिनी का नाम दर्ज कराना अनिवार्य है और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) बेस्ड ई-केवाईसी के जरिए अकाउंट ओपनिंग, ब्रांच में जाकर फुल केवाईसी कराना जरूरी है। इंस्टा-सेविंग्स बैंक खाता खोलने के लिए आपको SBI योनो ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आप SBI की वेबसाइट योनो (https://www.sbiyono.sbi/) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे आप घर पर बैठकर बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment