रिजल्ट
के बाद अंकों में सुधार के लिए 15 दिन
के अंदर आवेदन करना जरूरी है।
- अंकसूची में गलतियां होने पर छात्र 3 महीने के अंदर फ्री में
सुधार करवा सकते हैं
- तीन महीने बीतने के बाद सुधार करने के लिए मंडल
द्वारा शुल्क लिया जाएगा
मध्यप्रदेश माध्यमिक
शिक्षा मंडल ने शनिवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम और अंकों को लेकर कोई
संदेह होने पर छात्र आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं को अपने अंकों का सत्यापन परीक्षा
परिणाम घोषित होने के 15 दिन के अंदर एमपी ऑनलाइन के पोर्टल और कियोस्क के माध्यम से कराना
होगा।
तीन महीने तक फ्री में मार्कसीट में सुधार होगा
इस बार 62.84% छात्र पास हुए हैं। वर्ष 2019 के
मुकाबले करीब दो प्रतिशत रिजल्ट बेहतर रहा है। कोरोना के कारण कुछ पेपर रद्द भी
करना पड़ा। रद्द पेपर में सभी को पास कर दिया गया। बच्चों का रिजल्ट 1 मार्च से 20 मार्च के बीच हुए पेपर के अंकों के आधार पर बनाया
गया। अब छात्रों की मार्कशीट में अगर कोई गलती जैसे नाम, अंक, जन्म तिथी और अन्य कोई गड़बड़ी में सुधार के लिए 3 महीने का समय रहेगा। छात्र आवेदन देकर निशुल्क इसमें सुधार करवा सकते
हैं। इसके बाद सुधार के लिए मंडल द्वारा फीस ली जाएगी।
उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के लिए 15 दिन का समय
उत्तर
पुस्तिका की कॉपी लेने के लिए परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एमपी ऑनलाइन के पोर्टल या
कियोस्क पर डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा शुल्क जमा
किया जा सकता है। पुनर्गणना,
उत्तर पुस्तिका की कॉपी
मोबाइल एप से ली जा सकती है। एप पर यह निशुल्क है।
No comments:
Post a Comment